21 से दो दिन चलेगा प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट
खरगोन | प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में संचालित एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 21 और 22 अप्रैल को होगी।
तीन निःशक्त विद्यार्थियों को दिए लेपटॉप
खरगोन | निःशक्त विद्यार्थी अब लेपटॉप के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने गत मंगलवार को भीकनगांव में मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नंदिनी दिनेश वर्मा, लक्ष्मी गुलाबचंद चौहान व अनिल कुमार लक्ष्मण को लेपटॉप दिए।
1 मई से शुरू होंगे प्रशिक्षण
खरगोन | स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 1 मई से प्रशिक्षण शुरू होंगे। इसमें 25 अप्रैल तक आदेवन किया जा सकता है। रमेश वास्केल ने बताया एसी, फ्रीज रिपेयरिंग, पुरुष सिलाई, मोटर रिवाइंडिंग व मोटर साइकल का प्रशिक्षण शुरू होंगे ।