बाइक सहित पेड़ से टकराया युवक, मौत
बमनाला | खंडवा-वड़ोदरा राजमार्ग पर ललनी गांव के पास पेड़ से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस चौकी की डाॅयल 100 मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त पमू पिता शिवराम (30) निवासी बमनाला के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भीकनगांव अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार पमू बुधवार सुबह ललनी जाने का कहकर निकला था। पुलिस चौकी से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उसकी प|ी, 2 छोटे बच्चे व बुजुर्ग माता-पिता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी ने बताया घटनास्थल का मुआयना करने से यह स्पष्ट हुआ कि बाइक सवार की मौत पेड़ से टकराने व िसर में लगी चोट से हुई है। मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं।