पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स बोले पेंशन पुनरीक्षण के साथ मिले एरियर की राशि, ज्ञापन भी दिया

पेंशनर्स बोले- पेंशन पुनरीक्षण के साथ मिले एरियर की राशि, ज्ञापन भी दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीकनगांव | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मंगलवार को नगर आगमन पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन पुनरीक्षण का लाभ व एरियर देने की मांग की। भीकनगांव शाखा अध्यक्ष बलवंतसिंह ठाकुर, सचिव केसी बिल्लौरे, सहसचिव सज्जनसिंह चौहान व ओंकारलाल कुशवाह आदि ने बताया 28 फरवरी 18 को प्रस्तुत बजट में सेवानिवृत्तों की पेंशन में मात्र 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। यह तर्कसंगत व नियम अनुरूप नहीं है। इस प्रस्ताव से पेंशनर दुखी है। पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन पुनरीक्षण की घोषणा पूर्व में की गई थी। लेकिन इसके आदेश अब तक प्रसारित नहीं किए गए हैं। प्रदेश के पेंशनरों को भी 10 प्रतिशत के स्थान पर सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन का निर्धारण कर लाभ दिया जाए। साथ ही 1 जनवरी 16 से अब तक एरियर की राशि के आदेश जारी किए जाए। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पांचवें वेतनमान का 19 माह का एरियर, छठें वेतनमान का 32 माह का एरियर, मेडिकल भत्ता व परिवार पेंशन भी अन्य राज्यों की भांति स्वीकृत की जाए।

खबरें और भी हैं...