पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद, पूर्व नप उपाध्यक्ष व 7 पर धोखाधड़ी का केस

पार्षद, पूर्व नप उपाध्यक्ष व 7 पर धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने का आरोप, तहसीलदार ने कार्रवाई की

भास्कर संवाददाता | भीकनगांव

शासकीय जमीन पर कॉलोनी काटने के मामले में पूर्व नप उपाध्यक्ष, पार्षद सहित 7 लोगों पर धारा 420 का केस दर्ज किया गया। तहसीलदार चरणजीतसिंह हुड्‌डा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

तहसीलदार के अनुसार पूर्व नप उपाध्यक्ष हाजी सलीम रसूल खिलजी, पार्षद जाकीर खिलजी व परिवार के इमामुद्दीन, हनीफ, असलम, तस्लीम व अमीन ने हाउसिंग बोर्ड के पास शासकीय खसरा नंबर 227/1, 227/2 सर्वे क्रमांक 219 पर कॉलोनी काटकर प्लॉट लोगों को बेच दिए। रजिस्ट्री करवाकर 27 परिवार यहां रह रहे हैं। यहां कॉलोनी 18 साल से है। टीआई जगदीश गोयल ने बताया तहसीलदार की शिकायत पर मंगलवार 7 लोगों पर धारा 420 का केस दर्जकर जांच कर रहे हैं।

द्वेषपूर्ण कार्रवाई है

कुछ राजनीतिक लोगों के दबाव में प्रशासन ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई की है। कॉलोनी कटने को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। एक भी नोटिस नहीं भेजा। - जाकीर खिलजी, पार्षद

खबरें और भी हैं...