हाईवे पर पलटा कार्टून से भरा ट्रक
चिरिया/झिरन्या | रविवार सुबह 9 बजे चित्तौडगढ-भुसावल राजमार्ग पर कार्टून से भरा ट्रक (एमपी09एचएच-0429) पलट गया। खरगोन से महाराष्ट्र जाने के दौरान गांव के पास मोड़ व ढलान पर यह घटना हुई। घटना के बाद ड्रायवर व क्लीनर भाग गए। गांव के विक्की, नारायण ने बताया सड़क पर मोड़ व ढलान के कारण हादसे हो रहे हैं।
80 बच्चों का आधार पंजीयन
भीकनगांव | महिला बाल विकास परियोजना द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। नरगांव में सुपरवाइजर साधना कानूनगो ने दो दिन में 80 बच्चों का पंजीयन किया। कार्यकर्ता अंजना, मंगला पाटिल व सहायिकाओं ने सहयोग दिया।