गांवों में पानी का बजट बनाए
गांवों में पानी का बजट बनाए
भीकनगांव | जल संरक्षण को लेकर उत्कृष्ट स्कूल में रविवार को कार्यक्रम हुआ। जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से कहा गांवों में पानी का बजट बनाए। ब्लॉक समन्वयक कालूसिंह मंडलोई ने योजनाओं की जानकारी दी। मेंटर्स भागीरथ मंडलोई, दीनानाथ भास्कर, रमेश मासरे, सोनिया जायसवाल, कृष्ण पालसिंह राठौर आदि मौजूद थे।