कपास के भाव में आई तेजी
भीकनगांव | कृषि उपज मंडी में कपास के भावों में तेजी आई। शुक्रवार को 97 गाड़ी व 103 वाहन में कपास लेकर किसान मंडी पहुंचे। यहां 5 हजार 296 रु. प्रति क्विंटल तक भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। न्यूनतम भाव 3 हजार 400 रु. क्विंटल रहा। व्यापारी रामस्वरूप अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, बसंत जैन, अतुल अग्रवाल, ओम अग्रवाल, दिलीप जायसवाल आदि ने बताया रुई के भावों में तेजी आने से कपास के भाव सुधरे है।