पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के कार्यक्रम के लिए 350 बसें अधिग्रहित

सीएम के कार्यक्रम के लिए 350 बसें अधिग्रहित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल 25 रुटों पर यात्रियाें को होगी परेशानी

भास्कर संवाददाता | खरगोन

जिले की 400 में से 350 बसों को परिवहन विभाग ने अधिग्रहित कर लिया है। ये बसें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम में मंगलवार को भीकनगांव जाएंगी। भीकनगांव में श्रमिक कल्याण वर्ग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आएंगे।

वे जिलेभर के श्रमिकों को संबोधित करेंगे। इसके लिए श्रमिकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले-जाने के लिए बसों का अधिग्रहण किया गया है।

जिले में एक दिन में करीब 20 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इसके लिए 400 बसें संचालित हो रही है। परिवहन विभाग ने 350 में से करीब 250 यात्री बसों को ही अधिग्रहित किया है। ये बसें 25 रूटाें पर चलकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों को लगाने के बाद जिले के अन्य रूट पर यात्रियों को परेशानी होगी।

खंडवा-खरगोन मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक

यातायात विभाग के सीएम के कार्यक्रम के लिए 17 अप्रैल को खंडवा-खरगोन मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक सुबह 8 बजे से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के यहां से जाने तक लगभग 3.30 बजे तक रहेगी।

350 बसांे काे अधिग्रहित किया गया है। कई जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। एचएल सिमरिया, आरटीओ खरगोन

खबरें और भी हैं...