भीखोड़ाई | एक ओर जहां गांवों ढाणियों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण सुबह की पहली किरण के साथ ही कई किलोमीटर पैदल चल कर पीने के पानी का जुगाड कर रहे हैं। लेकिन ठीक इसके उलट जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते बलाड़ ग्राम के पास पेयजल लाइन में दो बड़े लीकेज के कारण हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह कर तालाब का आकार ले रहा है। बावजूद व्यर्थ बह रहे पानी की रोकथाम को लेकर विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है