भीखोडा़ई | कस्बे के बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में लगा बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर 15 वे दिन भी मोबाइल सेवा सुचारू नहीं होने के कारण हजारों बीएसएनएल के मोबाइल खिलौने बने हुए हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोहर दान चारण ने बताया कि बीएसएनएल मोबाइल सेवा बंद होने के संबंध में उपभोक्ताओं ने दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। तकनीकी खराबी को दुरूस्त नहीं करने के कारण भीखोड़ाई, बलाड़, बरसाणी, मोलाना आजाद नगर, खानपुरा,नई भीखोड़ाई, रूपसर, मुकनसर, शिवनगर सहित दर्जनों गांवों ढाणियों में बीएसएनएल का सिग्नल 15 दिनों से गायब होने के कारण मोबाइल सेवा ठप पड़ी है।