बैटरी खराब होने से बैंक का काम रुका
भीखोड़ाई | कस्बे में स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में लगी बैट्री में खराबी के चलते कारण हजारों बैंक उपभोक्ता सप्ताह भर से लेन-देन के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैट्री बैकअप नहीं होने के चलते खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। बावजूद उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या से बैंक प्रबंधन को कोई सरोकार नहीं दिख रहा है। सप्ताह भर से सैकड़ों मनरेगा भीषण गर्मी लू के थपेड़ो के बीच सुदूर गांवों ढाणियों से मनरेगा के महिला पुरुष सैकडों श्रमिक भुगतान के लिए आते लेकिन बैंक में लगी बैट्री में खराबी के चलते मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। बावजूद बैंक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं। दूसरी ओर बड़ी संख्या में किसान भी केसीसी का ब्याज जमा कराने के साथ ही व्यापारी एवं अन्य उपभोक्ताओं लेनदेन नहीं होने के कारण चक्कर लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है की भीखोड़ाई शाखा में कस्बे सहित आसपास के एक दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।