पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीखोड़ाई | कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में सूर्यदेव कहर बरपा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भयंकर गर्मी में थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद डिस्कॉम से थी, लेकिन वह भी कर्मचारियों की लापरवाही के वजह से नहीं मिल रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की अंधाधुंध कटौती के चलते कस्बेवासियों सहित कस्बे के 33 केवी जीएसएस से जुड़े आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का जीना बेहाल हो गया है। बिजली की बार-बार कटौती एवं कम वोल्टेज ने लोगों की रात की नींद व दिन का चैन छीन लिया है।

खबरें और भी हैं...