बदहाल हालत में पड़ा लेटर बॉक्स
भीखोड़ाई | मोबाइल युग में चिट्ठी-पत्री की अहमियत गुजरे जमाने की बात मानकर डाक विभाग ने गांवों में लगे लेटर बॉक्स की देखरेख करनी भी बंद कर दी है। ऐसा ही क्षेत्र की बलाड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जलदाय विभाग परिसर में भारतीय डाक विभाग का लेटर बॉक्स को देखकर लग रहा है। लंबे समय से बदहाल हालत में खुला पड़ा है लेटर बाक्स के ऊपर ताला नहीं होने के कारण एवं खुले के चलते ग्रामीण जरूरी डाक बॉक्स में नहीं डाल पा रहे है। बावजूद विभागीय अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है।