शांति नगर स्थित सुपर्णिया भवन में अागामी बैठक की रूपरेखा मनाते भाजपाई।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को लेकर जिला इकाई द्वारा 20 मई को दोपहर 2 बजे शांति नगर स्थित सुपर्णिया भवन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ ही जिले के प्रांतीय एवं संभागीय प्रभारी भी भाग लेंगे। इस बैठक की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक राजमहंत सांवलाराम डाहरे ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कैम्प 2 जिलामंत्री प्रमोद अग्रवाल के यहां बैठक ली। बैठक में बताया गया कि 20 मई को होने वाली बैठक में उन्हीं लोगों को आमंत्रित किया जाएगा जिनकी उपस्थिति अनिवार्य है।