पाटन के प्रवीण मढ़रिया को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में एमए (एपीआर) का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उन्हें यह पदक उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल बलराम दास टंडन, कुलपति मान सिंह परमार, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद रमेश बैस, कुलसचिव डॉ. अतुल तिवारी के हाथों दिया गया। प्रवीण शुरू से मेधावी रहे हैं। पाटन कॉलेज में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया था। उनकी सफलता पर डोनेश्वर मढ़रिया, रिपुसूदन मढ़रिया, चिम्मन मढ़रिया, देवानंद साहू, जागृति मढ़रिया, निधि वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।