पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छात्रों ने उतारी अपनी माताओं की आरती गिफ्ट में खुद के बनाए ग्रीटिंग्स भी दिए

छात्रों ने उतारी अपनी माताओं की आरती गिफ्ट में खुद के बनाए ग्रीटिंग्स भी दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई में मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले शाला के बच्चों ने अपनी माताओं को टीका, गुलाल लगाकर आरती उतारी। और अपने हाथों से बनाए हुए ग्रीटिंग कार्ड्स व गिफ्ट दिए। संस्था प्रमुख जीके बैस ने कहा कि शाला में संचालित हो रही गतिविधियों में सभी माताएं समय देकर अपनी सहभागिता तय करें। मिलापा देवी व डाॅ. नीलांजना जैन ने अभिमन्यु की कहानी सुनाई कि किस प्रकार बच्चे की शिक्षा माता के गर्भ से ही प्रारंभ हो जाती है। अंत में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम आराधना साहू, द्वितीय निषा तारम, तृतीय रेणु रही।

खबरें और भी हैं...