पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनातन नगर कोहका में भागवत कथा 22 से होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बॉलीबाल ग्राउंड सनातन नगर कोहका में 22 से 29 मई तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के बंगाली प्रसाद केसरी ने बताया कि व्यास पीठ में श्रीधाम जिला नरसिंगपुर मध्यप्रदेश वाले पं.अरविंद तिवारी कथा सुनाएंगे। प्रवचन प्रतिदिन शाम 4.30 से 7.30 बजे तक चलेगा। परायणकर्ता पं.दीपेश शस्त्री, पं.अभिषेक शास्त्री होंगे। भागवत कथा के दौरान पहले दिन कलश यात्रा, पुराण पूजन, भागवत महात्म की कथा होगी। 23 मई को सुखदेव अवतार, विदुर चरित्र, ध्रुव चरित्र, 24 को जड़ भरत उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, 25 को श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण प्रकाटय, नंद महोत्सव, 26 को कृष्ण बाल लीला की कथा होगी। 29 मई को कथा का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...