सेक्टर-1 स्थित नेहरू कल्चरल हाउस में कक्षा 5वीं से लेकर कॉलेज गोइंग बच्चों को एक्टिंग की बारीकियां बताई जा रही है। उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए हर दिन हर बच्चे का टास्क बदला जा रहा है। उनको लीडर बनाया जा रहा है।
कार्यशाला में सबसे पहले बच्चों में मिलनसार बनाया जा रहा है, ताकि वे अपनी भावनाओं को बहुत ही आसानी से व्यक्त कर सकें। पहले घंटे में उन्हें उन्हीं के अनुसार छोड़ दिया जाता है। इसके बाद उनकी एक्टिंग की क्लास शुरू होती है। इसमें पहले जनगीत गाए जाते हैं। इसके बाद किसी एक टॉपिक पर या फिर एक संवाद को अलग-अलग तरीके से बोलना बताया। इप्टा के कलाकार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को हर दिन अलग-अलग स्टोरी और टॉपिक देते हैं।
सेक्टर-1 स्थित नेहरू कल्चरल हाउस में बच्चों को अभिनय और संवाद अदा करना सिखाया जा रहा है।
एएसपी शशिमोहन ने एक ही डायलॉग को कई तरीकों से बोलना सिखाया
एएसपी शशिमोहन सिंह ने बच्चों को एक डायलॉग दिया, मैं तुम्हें मार डालूंगा...। इस वाक्य कोई नाराज व्यक्ति तो कैसे बोलेगा, कोई दुश्मन है तो वह कैसे बोलेगा। प्रेमिका इसी वाक्य को किस तरह बोलेंगी, दोस्त है तो किस तरह बोलेगा बताया गया।
कार्यशाला में तैयार किए दो जनगीत छत्तीसगढ़ी में भी तैयार कर रहे गाना
कार्यशाला में दो जनगीत तैयार किए गए। हर दिन एक्टिंग की क्लास शुरू होने के पहले गाया जाता है। इसमें पहला है, तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर... सभी जगह सुख-समृद्धि की कामना की जा रही। इसी तरह प्रकृति से गीत भी बनाए हैं।
बच्चों को ध्यान केंद्रित करना भी सिखाया जा रहा
बच्चों को अभिनय और खेलकूद के साथ ही ध्यान केंद्रित करना भी सिखा रहे हैं। इसके लिए योग प्रशिक्षक अरुण पंडा बच्चों को योग आसन, ध्यान और प्राणायाम के बारे में बताए। इससे उन्हें किसी चीज में ध्यान केंद्रित करने और किसी बात एक बार में ही सुनकर याद करने की क्षमता डेवलप करने में सहायता मिल रही है। बच्चों को आप्टे ने चित्रकला की बारीकियां बताईं।
कार्यक्रम में नाटकों के लिए 5 डायरेक्टर चुने गए
कार्यक्रम के दौरान किसी कार्यक्रम को प्रस्तुत करने के लिए संस्था के पांच कलाकारों को डायरेक्टर चुना गया। इनमें चारू श्रीवास्तव, चित्रांश श्रीवास्तव, कविता पटेल, शामिद अहमद, विक्रम मिश्रा शामिल हैं। ये स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे हैं। रोहित रेड्डी, रोशन घढ़ेकर और बी किशोर ने डांस तैयार कराया है।