पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्वयंसेविकाओं ने बच्चों को बताया गुड टच एंड बेड टच

स्वयंसेविकाओं ने बच्चों को बताया गुड टच एंड बेड टच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा लाइन कोहका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी गई जानकारियां।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

वार्ड नं. 8 के टाटा लाइन कोहका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 में बच्चों को गुड एंड बैड टच के बारे में बताया गया। यह आयोजन पुलिस द्वारा नियुक्त महिला पुलिस स्वयं सेविका धनेश्वरी साहू ने किया।

महिला पुलिस स्वयं सेविका धनेश्वरी ने बच्चों को सुरक्षा के लिए जरूरी टिप्स दिए। साथ ही उन्हें गुड एंड बैड टच के वो सभी प्वाइंट्स को समझाया।

महिला पुलिस स्वयं सेविका धनेश्वरी ने बताया कि इसके लिए बच्चों को लैपटॉप में शॉर्ट फिल्म भी दिखाई। जिसमें बच्चों से कहा गया कि, वे अपने पैरेंट्स का नाम, पता और मोबाइल नंबर अच्छे से याद रखे। ताकि, मुसीबत के वक्त इससे मदद ली जा सकती है। धनेश्वरी ने बताया कि, वार्ड के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गुड एंड बैड टच के बारे में बताया जाएगा।

खबरें और भी हैं...