पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छत्तीसगढ़ की टीम ने सात पदक जीते, दुर्ग की ईशा को मिला ब्रांज मेडल

छत्तीसगढ़ की टीम ने सात पदक जीते, दुर्ग की ईशा को मिला ब्रांज मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने पांच स्वर्ण समेत कुल सात पदक जीते हैं। पुणे में हुई चैम्पियनशिप में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर बालक व बालिका खिलाड़ी समेत छत्तीसगढ़ का 24 सदस्यीय दल शामिल हुआ। इसमें दो मैनेजर और दो कोच शामिल थे। छत्तीसगढ़ की 24 सदस्यीय टीम ने इसमें हिस्सा लिया था। इसमें सीनियर वर्ग में दुर्ग की ईशा देवांगन ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के पदकों की संख्या सात पहुंचा दी। राज्य की टीम ने 5 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य समेत कुल सात पदक जीते हैं।

24 राज्यों से 1600 लोग शामिल हुए : राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि 10 से 13 मई तक पुणे के छत्रपति शिवाजी क्रीड़ा स्टेडियम में हुई चैम्पियनशिप में देश के 24 राज्यों के 1250 खिलाड़ियों ने जीत के लिए दम दिखाया।

खबरें और भी हैं...