ओलिंपिक दिवस पर 23 जून को होगी 5 किमी रेस, बैठक में हुआ फैसला
भिलाई| छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ 23 जून को ओलिंपिक दिवस पर पांच किमी रेस का आयोजन करने जा रहा है। पिछले दिनों संघ की कार्यकारिणी की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन की ओर से कई नई स्कीम शुरू की गई है। दो हजार स्कूलों में ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 31 स्टेडियम और 60 मिनी स्टेडियम ग्रामीण अंचलों में बनाए जा रहे हैं।