पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तैराकी प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम का ट्रॉयल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई में 20 मई को होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बीएसपी टीम का ट्रायल शुक्रवार को होगा। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के खिलाड़ियों काने आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए ट्रायल बीएसपी भिलाई क्लब जयंती स्टेडियम के पास लिया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ तैराकी संघ द्वारा बालक व बालिका वर्ग राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता डीपीएस रिसाली में आयोजित होगी।

तैराकी संघ के महासचिव व बीएसपी के वरिष्ठ प्रबंधक सहीराम जाखड़ ने बताया कि भिलाई में राज्य के सभी जिलों की टीम शामिल हो सकती है, इसको देखते हुए तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले इच्छुक प्रतिभागी 18 मई को 2.30 बजे से पहले आयोजन स्थल पर चयनकर्ताओं के पास संपर्क कर सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों का ही ट्रॉयल लिया जाएगा। उनमें से ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इस आयु के खिलाड़ी ले सकेंगे ट्रायल में हिस्सा

ग्रुप-4, 10 वर्ष तक - जन्म तिथि 01.01.2008 से 31.12.2009 तक

ग्रुप-3, 12 वर्ष तक- जन्म तिथि 01.01.2006 से 31.12.2007 तक

ग्रुप-2, 14 वर्ष तक- जन्म तिथि 01.01.2004 से 31.12.2005 तक

ग्रुप-1, 17 वर्ष तक- जन्म तिथि 01.01.2001 से 31.12.2003 तक

खबरें और भी हैं...