आइसक्रीम और चॉकलेट बनाने के लिए आयोजित वर्कशॉप में ट्रेनर पायल इसरानी ने ड्रायफ्रूट्स चॉकलेट, सिल्क डेयरी बार चॉकलेट, ओरियो चॉकलेट और दीपा इसरानी ने मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम, चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम, पान आइसक्रीम बनाने की ट्रेनिंग दी। समर में ये कोल्ड आइटम ठंडक देने के साथ डिफरेंट फ्लेवर का अहसास भी कराएंगे।
ट्रेनर ने बताया कि ड्रायफ्रूट्स चॉकलेट बनाने के लिए डार्क कम्पाउंड को डबल बायलर में मेल्ट करें। मेल्ट करते हुए ध्यान रखें कि चॉकलेट जले न, इसके लिए गैस की आंच धीमी रखें। दरअसल, चॉकलेट जलने से टेस्ट पूरी तरह खराब हो जाता है। थोड़ी देर बाद जब कम्पाउंड मेल्ट हो जाए तो चॉकलेट के सांचे में थोड़ी मात्रा में मेल्ट चॉकलेट डालकर फ्रीजर में 8 मिनट के लिए रख दें। 8 मिनट के बाद सांचे को निकालें और उसमें बारीक कटे हुए पसंदीदा ड्रायफ्रूट्स डाल दें। फिर चॉकलेट पेस्ट डालकर फ्रीजर में जमने रख दें। कुछ घंटे बाद चॉकलेट को फ्रीजर से निकालकर रैंप कर सर्व कर सकती हैं।
पान आइसक्रीम की रेसिपी: पान आइसक्रीम बनाने के लिए ट्रेनर दीपा ने बताया कि पान पत्ता, गुलकंद, सौंफ, इलायची को ब्लेंडर में पेस्ट की तरह तैयार कर लें। दूसरी तरफ बाउल में फ्रेश क्रीम, कंडक्ट मिल्क को लगाकर 20 मिनट तक फेंटें। इसे हैंड बीट या इलेक्ट्रिक बीट से फेंट सकते हैं। अच्छी तरह फेंटने पर इसका टैक्शचर क्रीमी हो जाता है। इस मिश्रण में पान पत्ते का मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह फेंटें और फिर एक बाउल में डालें। इसके ऊपर टूटी-फ्रूटी डालें और फ्रीजर में जमने रख दें।