किरणलता को मिलेगा साहित्य सम्मान देश के 101 कलाकार भी होंगे सम्मानित
भिलाई| राष्ट्रीय संगम साहित्य संस्थान की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह इंदौर में 27 मई को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से 101 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ की कवयित्री किरणलता वैद्य भी सम्मानित होंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ से नवीन तिवारी, सूर्यकुमार गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, तेजराम नायक, नेमलता पटेल, शकुन शेंडे भी शामिल होंगे।