भिलाई इस्पात सयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा 8 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2127 बच्चे शामिल हो रहें हैं। इसका औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को पंत स्टेडियम सेक्टर-1 में हुआ। इस समर कैंप में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों को हर खेल के विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। यह कैंप 38 स्थानों पर आयोजित हो रहा है। इसमें 23 खेल शामिल किए गए हैं। इसमें 109 कोच खेल की बारीकियां सिखा रहें हैं।
समर कैंप खेल शिविर 41 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि बीएसपी के प्रभारी प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) अनुराग नागर थे। अध्यक्षता महाप्रबंधक एसएमएस-3 के एमपी सिंह ने की।
2127 बच्चों ने लिया कैंप में हिस्सा
109 स्पेशल कोच दें रहे हैं ट्रेनिंग
23 खेलों में लगाया गया शिविर
कोच प्लांट और मैदान दोनों में निभा रहे अच्छी भूमिका: नागर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग नागर ने कहा कि इन खेलों में ट्रेनिंग लेकर बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं। अनुराग नागर ने इस कैंप में कोचिंग दे रहे सभी प्रशिक्षकों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोच प्लांट के अंदर अपनी भूमिका तो निभा ही रहें है। प्लांट के बाहर मैदान में भी वो खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहें है। दोनों ही भूमिका में कोचेस अच्छा काम कर रहें है।
38 केंद्रों में दी जा रही ट्रेनिंग