भिलाई|खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची ने अपने सगे चाचा (19) पर अनाचार का आरोप लगाया है। पीडि़ता की मां ने आरोप पर पिछले करीब दो साल से उसके साथ अनाचार का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लिया है। खुर्सीपार टीआई नरेश पटेल ने बताया कि पीडि़ता साल 2015 से अपनी मां के साथ रायपुर में ननिहाल में रहती थी। इस दौरान उसका खुर्सीपार स्थित अपने दादी-बाबा के घर आना लगा रहा था। इसी बीच करीब दो महीने पहले आरोपी चाचा ने उसके जबरदस्ती की। जिसकी वजह से बच्ची इतनी डर गई कि बुधवार को जब उसकी मां ने खुर्सीपार चलने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। जब मां ने बच्ची से वजह जानी तो सुनकर दंग रह गई। गुरुवार को पहले सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। मामला खुर्सीपार थाने का होने की वजह से उसे यहां रेफर किया गया।घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया।