पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जेईई मेंस में सफल बच्चों की पढ़ाई में सहायता करेंगे कलेक्टर

जेईई मेंस में सफल बच्चों की पढ़ाई में सहायता करेंगे कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| शासकीय प्रयास स्कूल में अध्ययन करने वाले और जेईई मेंस में अच्छी रैंक पाने वाले पड़ोसी जिलों के 6 निर्धन और जरूरतमंद बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए कलेक्टर उमेश अग्रवाल उनका मार्गदर्शन करेंगें। यह बच्चे धमतरी, बालोद और कांकेर जिले के हैं। 6 में से पांच स्टूडेंट्स जेईई मेंस-2018 में अच्छी रैंक हासिल करने वाले हैं, जिनको अब जेईई एडवांस की तैयारी कराई जा रही है। वहीं एक स्टूडेंट्स को मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी। हितेश कुमार धमतरी, पैमेन्द्र कुमार और सुभाष कुमार बालोद, नरेंद्र कुमार ध्रुव कांकेर और मोहनीश कुमार बालोद को जेईई एडवांस की तैयारी कराई जाएगी। नीट के लिए सूरज पैकरा सरगुजा को तैयार किया जाएगा। सहायक आयुक्त माया वाॅरियर ने बताया कि इस पहल के बाद बच्चों को बेहतर भविष्य मिलेगा।

खबरें और भी हैं...