पांच दिन में दुर्ग विवि ने जारी किए 27 परीक्षाओं के रिजल्ट
दुर्ग यूनिवर्सिटी ने शनिवार को सेमेस्टर के 3 कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए। दुर्ग यूनिवर्सिटी ने लगातार पांचवे दिन रिजल्ट जारी किए है। जिसमें अब तक पांच दिनों में 27 कक्षाओं के रिजल्ट यूनिवर्सिटी ने जारी किए। यह पहला मौका है, जब डीयू लगातार एक के बाद एक रिजल्ट जारी कर रहा है।
सेमेस्टर के परीक्षाओं का सभी रिजल्ट जारी हो चुका है। डीयू ने नए कुलपति प्रो. शैलेन्द्र सराफ के आने के बाद रिजल्ट लगातार जारी किए गए। हालांकि रिजल्ट में देरी हो गई।
एलएलबी के 77.8% परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
शनिवार को जारी किए गए रिजल्ट में एम.लीब प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी हुए जिसमें 15 छात्रों ने एग्जाम दिया था और सिर्फ 4 छात्रों को ही सफलता मिली। परीक्षा का प्रतिशत 26.67 प्रतिशत रहा। वहीं एमएससी गणित थर्ड सेमेस्टर में 284 में 227 छात्रों को सफलता मिली। जिसका प्रतिशत 79.93 रहा। और एलएलबी थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट 77.08 प्रतिशत रहा। जिसमें 192 छात्रों ने परीक्षा दिया, 148 को सफलता मिली।