भिलाई|ट्विनसिटी के गुरुद्वाराें में शनिवार को बैसाखी का पर्व मनाया
भिलाई|ट्विनसिटी के गुरुद्वाराें में शनिवार को बैसाखी का पर्व मनाया गया। गुरुसिंग सभा सेक्टर-6 में सुबह 6.30 पाठ हुआ। पंजाब से पहुंचे रूप सिंग सहित जत्थे ने दीवान सजाया। इसमें खालसा पंथ के स्थापना और इतिहास को बताया गया। रागी जत्थे ने कीर्तन किया। अंत में लंंगर हुआ। कार्यक्रम में सरदार कुलवंत सिंह, गुरुनानक स्कूल चेयरमैन तारा सिंग व सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे। इसी तरह वैशाली नगर गुरुद्वारा, नेहरू नगर, खुर्सीपार और दुर्ग के गुरुद्वारों में भी बैसाखी पर आयोजन हुए।