पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जय भीम के नारों से गूंजती रही ट्विनसिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर. भिलाई| शनिवार को बाबा साहेब अांबेडकर की जयंती पर दुर्ग-भिलाई से बौद्ध समाज सहित अलग-अलग सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकाला। जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत शरबत और पानी पिलाकर किया। भिलाई में सेक्टर-6, नेहरू नगर, भीम नगर, गौतम नगर, हाउसिंग बोर्ड, रामनगर और खुर्सीपार आदि क्षेत्रों से रैली निकली। सेक्टर-6 के बुद्ध विहार से बुद्ध वंदना की गई। रैली सेंट्रल एवेन्यु और पावर हाउस चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बुद्ध विहार पहुंची। पावर हाऊस चौक में सभी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एकता मंच के संयोजक अनिल मेश्राम ने बताया कि यहां शाम को ज्वाला म्यूजिकल ग्रुप तुमसर ने अपनी प्रस्तुति दी।

सभी जगहों की रैली पावर हाउस अांबेडकर चौक पहुंची, यहां सभा में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने दिया गया जोर
स्वयंसेवकों ने चाैक पर लगाए जयकारे
आरएसएस ने अांबेडकर जयंती पर पावर हाऊस में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक बाबा साहेब अमर रहे और भारत माता की जय के नारों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में डाॅ. एमएल जैन, वी नागेश्वर राव आदि मौजूद थे।

बाबा साहेब के प्रपौत्र भी पहुंचे: से.-6 बुद्ध विहार में शाम को डॉ. अांबेडकर के प्रपौत्र राज र| अंबेडकर पहुंचे। कहा कि समाज की एकता के लिए हर व्यक्ति को सामने आना होगा। पुणे से पहुंची स्मिता कामड़े ने संविधान से छेड़छाड़ होने पर इसका विरोध लोकतांत्रिक तरीके से करने की बात कही।

बीजेपी कैंप मंडल ने योगदान को किया याद: बीजेपी कैंप मंडल ने वार्ड-17 में जयंती मनाई। मुख्य अतिथि एएन पाढ़ी, विशिष्ट अतिथि एल्डरमैन गोपाल बिष्ट थे। मार्कंडेय तिवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण पर योगदान दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

बाबा साहेब की जीवनी बताई: ग्राम कचांदुर में क्षेत्रीय जनपद पन्ना लाल यादव बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। अध्यक्षता सरपंच झामिन साहू ने की। शासकीय शाला के सीआर यदु ने बाबा साहेब की जीवन शैली और संविधान के अंश के बारे में बताया। उनका अनुसरण करने कहा।

चरोदा अस्पताल में 31 लोगों ने किया रक्तदान
मजदूर कांग्रेस द्वारा चरोदा रेलवे अस्पताल में जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पीसीसी चीफ भूपेश बघेल थे। कार्यक्रम में 31 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों का प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर पर निर्मल कोसरे, डी विजय कुमार, भीमराव बोदलकर, आर सिंह उपस्थित थे।

दुर्ग में झंडारोहण के बाद निकला जुलूस: दुर्ग के बुद्ध विहार में सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। शंकर नगर स्थित भवन में झंडारोहण के बाद सभी लोग कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे वहां उपस्थित प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। दोपहर में समाज के लोगों ने रैली निकाली। विधायक अरूण वोरा ने रैली का स्वागत किया।

एसोसिएशन ने सेक्टर-4 में की पूजा: जयंती पर बीएसपी एसटी-एससी और निशक्त वर्ग एसोसिएशन ने सेक्टर-4 में पूजा की। कार्यालय में अध्यक्ष आरडी कोरी ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ न किया जाए।

अनु. जाति मोर्चा ने की पुष्प वर्षा:पावर हाउस अांबेडकर चौक में अनुसूचित जाति मोर्चा ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। विधायक सांवलाराम डाहरे के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री सुरीत गोयल, राजमति चतुर्वेदी, मीरा बोरकर मौजूद थे।

पिछड़े वर्ग का उत्थान करना हमेशा रही सोच: कुरैशी: पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने पावर हाऊस में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा बाबा साहेब की सोच रही कि पिछड़े वर्ग का उत्थान किया जाए। नीता लोधी, डी.काम राजू, पी केशव राव उपस्थित थे।

संविधान को ओहदे का हमेशा ऊंचा बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी: बाफना
धमधा|संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती बजरंग चौक स्थित मंगल भवन में मनाई गई। संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा की हमारे देश में सबसे ऊंचा स्थान संविधान का है। इसे हमें सदैव बनाकर रखना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताकर जनता को लाभ दिलाना हम सब का कर्तव्य है, ताकि गरीबी दूर हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल ने कहा हम सभी को मिलकर मतभेद भुलाकर पार्टी को आगे बढ़ाना है, ताकि सब का सम्मान बना रहे। मंडल महामंत्री रोहित ठाकुर, दीपक चौहान, अशोक यादव, आरुणि दानी, नवीन जैन, पीयूष ताम्रकार, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

हिंगलाज सेवा समिति ने बांटी खीर
उतई|मां हिंगलाज सेवा समिति द्वारा वार्ड 58 रिसाली सेक्टर के बीएसपी हॉस्पिटल चौक पर बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर जयंती पर खीर व शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर दिलीप दामले, मोनेश बंछोर, कमलेश हिरवानी, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।

अचानकपुर में भी हुआ कार्यक्रम
सेलूद|ग्राम पंचायत अचानकपुर में डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। सरपंच कस्तूरी साहू ने सहित अन्य ने बाबा साहेब का जीवन परिचय दिया।

खबरें और भी हैं...