पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • परिवार, समाज ही हमारी ताकत, इसे टूटने न दें: अग्रवाल

परिवार, समाज ही हमारी ताकत, इसे टूटने न दें: अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू खुर्सीपार में अग्रवाल समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शनिवार को छग के विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्र बंधुओं को समाजसेवा करते हुए अपने संस्कारों और क्षत्रिय धर्म को याद रखने की बात कही। युवाओं से कहा कि हमारे परिवार और हमारे संस्कार ही हमें शक्तिशाली बनाते हैं, इसलिए हमें परिवार को टूटने नहीं देना है। यदि कोई किसी अग्रबंधु पर हमला करता है तो हमें एकजुट होकर उसका मुकाबला करना है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि अग्रवाल समाज संघर्ष करता है, इसलिए सफल होता है। अग्र समाज व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है, लेकिन एक क्षेत्र में कुछ कमी महसूस हो रही है। किसी भी समाज की पहचान उसके युवाओं से होती है। हमारा परिवार और समाज ही हमारी ताकत है। इसे टूटने न दें। संस्कारों को आत्मसात करें और आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम महाराजा अग्रसेन की संतानें हैं। वे क्षत्रिय थे, जिन्होंने बाद में वैश्य धर्म को अपना लिया। इसलिए हममें दोनों ही गुण विद्यमान हैं। हम वैश्य बन कर पुरुषार्थ करें, धन कमाएं, सेवा भी करें पर अपने क्षत्रिय धर्म को न भूलें। अग्रवाल समाज के संघर्ष ने उसे शीर्ष तक पहुंचाया है। हम व्यापार में बेशक कम्पीटिशन करें पर समाज में नहीं। अभा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने भवन के उद्घाटन से पूर्व अग्रसेन भागवत कथा के पाठ पर खुशी जताई।

समारोह
न्यू खुर्सीपार में अग्रवाल समाज के नवनिर्मित भवन का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, एकजुटता की सीख भी दी
नवनिर्मित भवन में समाज के जनप्रतिनिधियों सहित सदस्य उपस्थित रहे।

मेयर ने कहा: लाेग मुझे देवेंद्र अग्रवाल भी कहते हैं

विशिष्ट अतिथि महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि भवन के निर्माण के दौरान वे लगातार समिति के संपर्क में रहे और जो कुछ भी उनके स्तर पर संभव था वह किया। शायद यही कारण है कि उन्हें यहां देवेंद्र अग्रवाल के नाम से संबोधित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि 30 साल पहले इस भवन की कल्पना हमारे बुजुर्गों ने की थी। महासचिव रतनलाल अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन साडा ने भवन निर्माण के दौरान आई चुनौतियों को बताया। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह केंबो, शिरीष अग्रवाल, रामजी लाल, सीताराम गर्ग, रामानंद, विजय अग्रवाल, चंपालाल, पवन, सुनील, घनश्याम दास सहित महिला व युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...