आध्यात्मिक प्रवचन का समापन आज होगा
भिलाई|कालीबाड़ी मैदान, वैशाली नगर में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन शृंखला का समापन 15 अप्रैल को होगा। आयोजन के अंतिम दिन 14 अप्रैल को बारिश हो जाने की वजह से सत्संग कार्यक्रम नहीं हो सका। अब यह प्रवचन रविवार को होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रवचनकर्ता गोपिकेश्वरी देवी द्वारा प्रवचन का समापन किया जाएगा। उसके बाद जगद्गुरुत्तम कृपालु महाराज की चरण-पादुकाओं का पूजन होगा। श्री राधाकृष्ण और सद्गुरु देव को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। अंत में गोपिकेश्वरी देवी के सानिध्य में फूलों की होली खेलेंगे।