आज होगा फेडरेशन कप के लिए छग नेटबॉल महिला टीम का ट्रॉयल
भिलाई| छत्तीसगढ़ की महिला टीम का चयन आज नेटबॉल ग्राउंड सेक्टर-6 में किया जाएगा। ट्रॉयल के लिए सभी जिलों के महिला खिलाड़ियों को बुलाया गया। खेल प्रदर्शन के आधार पर ही टीम की घोषणा की जाएगी। ट्रॉयल रविवार को दोपहर 3 बजे से लिया जाएगा। छग नेटबॉल के महासचिव जावेद अहमद खान ने बताया कि टीम फेडरेशन कप में हिस्सा लेगी जिसके लिए बेस्ट टीम का चयन किया जाएगा। फेडरेशन कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को ही नेशनल गेम्स की टीम में मौका दिया जाएगा।