बंगाली समाज का नया साल आज, ओपन थियेटर में शाम को देंगे प्रस्तुति
भिलाई| गायक गौरव सरकार हिंदी और बंगाली गायन की प्रस्तुति देने 15 अप्रैल को भिलाई आ रहे है। बंगाली समाज द्वारा नए साल पर शाम 7.30 बजे ओपन थिएटर सिविक सेंटर भिलाई में संस्कृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय रहेंगे। विशिष्ट अतिथि एचएससीएल के ईडी ए लहरी, एफएसएनएल के एमडी राजीब भट्टाचार्या, विश्वरूप साहा समेत अन्य रहेंगे।