डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में टीआरडी ने 7 विकेट से जीता मैच
भिलाई| नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आज का पहला मैच यूएसएफडी और विद्युत टीआरडी मध्य खेला गया। मैच में टीआरडी की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। यूएसएफडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 47 रन ही बना सकी। टीआरडी के गेंदबाज राकेश ने 2 और एससी मुंडिया ने 3 विकेट हासिल किया। 47 रन का पीछा करने उतरी टीम ने सिर्फ 7.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच एससी मुंडिया को दिया गया।