सिलेक्शन मैच: ग्रीन टीम के दो बल्लेबाजों ने बनाए अर्धशतक
भिलाई| सीनियर टीम सिलेक्शन मैच के पहले दिन ग्रीन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 241 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ग्रीन टीम के दो बल्लेबाज साहिल गुप्ता और अभिमन्यू सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। साहिल ने 91 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। अभिमन्यू 117 गेंदों में 76 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए है। दोनों ही बल्लेबाजों ने ब्लू टीम के गेंदबाजों की क्लास लेते हुए मैदान के चारो तरफ रन बटोरे। ब्लू टीम के गेंदबाज नीतीश राव ने पहले ही दिन 3 विकेट हासिल किए।