नेशनल म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम लेगी हिस्सा,15 सदस्यीय टीम तय
म्यू थाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के तत्वाधान में म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ जम्मू कश्मीर के द्वारा श्रीनगर में तृतीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा ले रही है। जिसके लिए राज्य की टीम घोषित कर दी गई है। राज्य की टीम जम्मू श्रीनगर में 19 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस चैंपियनशिप के लिए 17 अप्रैल को रवाना होगी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों टीम शामिल होगी। छत्तीसगढ़ की टीम ने इस चैंपियनशिप की तैयारी कर ली है। सचिव अनीस मेमन ने बताया कि टीम का चयन प्रतिभा और खेल कौशल को देखकर किया है।
जम्मू-कश्मीर के टूर्नामेंट में यही टीम खेलेगी मैच।
ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
पुरुष वर्ग: विशाल हियाल, रितेश सिंह चौहान, सोनू ध्रुव, यश सलूजा, विजय नाग।
महिला वर्ग: टामिन साहू,लिली साहू, अनिता सिंह चौहान, वैशाली शिव, रोशनी सिंह, प्रणिता मेश्राम।