प्रोटिन पावडर बांटकर बताए इसके फायदे, यूनिफॉर्म का किया वितरण
भिलाई| जीई फाउंडेशन के सदस्यों ने शनिवार को कुम्हारी में स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रोटीन पावडर का वितरण किया। वितरण करने के साथ ही इसके फायदे भी सदस्यों ने बताए। संस्था के प्रदीप पिल्लई ने बताया कि कुछ छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल का यूनिफॉर्म वितरित किया गया। बच्चों को उनके स्वास्थ्य और वजन बढ़ाने के लिए मल्टी विटामिन सिरप और प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया।