पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • शिक्षाविद बोले भिलाई के स्टूडेंट्स में क्रिएटिविटी, इसलिए है एजुकेशन हब

शिक्षाविद बोले- भिलाई के स्टूडेंट्स में क्रिएटिविटी, इसलिए है एजुकेशन हब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजे कॉलेज ने एक शाम कॉलेज के नाम कार्यक्रम का आयोजन भिलाई के एक होटल में आयोजित किया। जिसमें भिलाई के शिक्षाविदों ने अपनी राय सबके सामने रखी। कार्यक्रम में सभी ने एकमत होकर कहा की भिलाई के टीचर्स और स्टूडेंट्स हमेशा नई क्रिएटिविटी की ओर बढ़ते रहते है। यही कारण है कि भिलाई आज एजुकेशन हब कहलाता है।

कार्यक्रम में डायरेक्टर ऑफ प्रोफेशनल करियर डॉ. संतोष राय, प्रवीण बाफना, अभिषेक राय, खूबी साहू, महेंद्र पाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एमजे कॉलेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरूलकर ने कहा कि भिलाई को सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में यहां के स्टूडेंट्स की प्रतिभाओं के लिए पहचाना जाता है।

कार्यक्रम में मौजूद एक्सपर्ट्स ने अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए। उन्होंने भिलाई के पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी चुनौतियों के बारे में भी बताया।

भिलाई के एक निजी होटल में हुआ आयोजन।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए टाइम का रखेंगे ध्यान
प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की मदद के लिए टाइमिंग का ध्यान रखने भी कार्यक्रम में चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारियां करते है। इसमें कोचिंग और कॉलेज की टाइमिंग में बदलाव किए जाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता भाटिया ने किया। इस दौरान कॉलेज से अर्चना त्रिपाठी और श्रीकांत काले और वीके चौबे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...