जॉब के लिए खुद के पॉजीटिव पाइंट्स पहचानें, मिलेगी सफलता
जॉब के लिए खुद के अंदर छिपे टैलेंट को पहचाना होगा। सभी के अंदर एक पॉजीटिव पाइंट होता है। यही उसकी ताकत होती है। इसलिए पॉजीटिव एप्रोच के साथ काम करें। जॉब की संभावना ज्यादा रहेगी।
ये बातें शनिवार को संतोष रूंगटा ग्रुप के रूंगटा कॅालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बिजनेस स्कूल के एमबीए स्टूडेंट्स के गेस्ट लेक्चर में मैनेजमेंट कंसल्टेंट ऋग्वेद दास ने कही। कॉलेज में प्रिपेयरिंग योर सेल्फ फॉर जॉब विषय पर इस लेक्चर का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने दूसरे और चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए किया था। कंसल्टेंट दास ने कहा कि, व्यक्तित्व में छिपे इमोशनल, इंटलेक्चुअल और फिजिकल एनर्जी के बारे में भी बताया। उन्होंने टीम भावना के साथ और प्रॉपर को-आर्डिनेशन से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकने की बात कही। स्टूडेंट्स को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बेहतर संबंध बनाए रखने भी कहा।
मैनेजमेंट सेक्टर में बढ़ रही डिमांड: संतोष रूंगटा ग्रुप के डायरेक्टर एफ एंड ए सोनल रूंगटा ने बताया कि मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की जॉॅब सेक्टर में डिमांड बढ़ रही है। इसे देखते हुए उन्हें कोर्स सिलेबस के साथ-साथ कॉर्पोरेट सेक्टर में आनेवाली चुनौतियों की जानकारी होना भी जरूरी है। इसलिए इस लेक्चर का आयोजन किया गया। इससे प्राप्त होने वाले नॉलेज और स्किल्स युवाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। कहा कि बेहतर एकेडमिक एनवायरमेंट और ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को दी गई। इसकी वजह से स्टूडेंट्स ने अपने प्रदर्शन से कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी जॉब प्राप्त की।
बेचने के तरीके भी बताए: टेलीकाम सेक्टर से सीनियर मैनेजमेंट प्रोफेशनल शैजू जोसेफ ने सेलिंग स्किल्स पर स्टूडेंट्स को लेक्चर दिया। उन्होंने सर्विसेस की सेल के तरीकों के बारे में बताया।
संतोष रूंगटा ग्रुप के कॉलेज में गेस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया।
जीएसटी से फायदे भी और नुकसान भी हैं
लैक्चर सीरीज में सेंट थॉमस कॅालेज के कॉमर्स विभाग के हेड डाॅ. अशोक मिश्रा ने जीएसटी एंड टैक्स स्कीम्स इन इंडियन इकॉनमी पर विचार रखे। इसमें उन्होंने जीएसटी और इसके इंडियन इकॉनमी पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बिजनेस सेक्टर को इससे फायदे के साथ ही थोड़ा नुकसान भी है।
बीबीए के स्टूडेंट्स भी हुए शामिल
कार्यक्रम में जीडी रूंगटा कॅालेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीबीए स्टूडेंट्स ने भी शिरकत की। प्रिंसिपल डाॅ. नीमा बालन, सुशांत पंडित, सुशील पुनवटकर, सौरभ गुहा, मनीषा शर्मा, नेहा सोनी, पूजा लूनिया, नेहा यादव, निधि शर्मा, आयशा आदि उपस्थित थे।