पहले दिन बिलासपुर ने बनाए 295 रन 11 रन से आगे खेलेगी बीएसपी की टीम
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग का दूसरा मैच शनिवार से शुरू हुआ। जिसमें बीएसपी और बिलासपुर के बीच खेले जा रहे मैच में बीएसपी की टीम ने पहले दिन बिलासपुर को 295 रनों पर रोक दिया। बिलासपुर के शिवा ने मैच में 126 गेंदों में 87 रनों की पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिलासपुर के 295 रनों के जवाब में बीएसपी ने बिना कोई विकेट खोए 7 ओवर में 11 रन बना चुकी है। टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव देशमुख 9 और सिमरप्रीत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद है।
स्व: विनोद पांढेरकर पेंढारकर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर में टॉस जीतकर बीएसपी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे हाफ में बीएसपी के गेंदबाजों ने वापसी की और बिलासपुर को 300 से पहले ही समेट दिया। अभी बीएसपी के बल्लेबाज मैदान में डटे हुए हैं।
बीएसपी और बिलासपुर के बीच खेला जा रहा लीग का दूसरा मैच, बीएसपी की टीम ने भी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर गई है।
मैच में एक छोर पर डटे रहे शिवा, प्रथम ने दिया साथ
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रहे बिलासपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज एन शिवा गणेश ने एक छोर पर डटकर रन बनाया। शिवा ने अपनी 87 रनों की पारी के दौरान सिंगल डबल्स के अलावा 14 चौके और 1 छक्के का भी सहारा लिया। उन्होंने 126 गेंद में 87 रन बनाए। उनके साथ प्रथम सिंह ने 86 गेंदों में 46 रनों की पारी खेल कर शिवा का अच्छा साथ दिया। 295 पर टीम ऑल आउट हुई।
राजनांदगांव के गेंदबाजों ने फिर की कसी हुई गेंदबाजी
अक्षत व सक्षम की धारदार गेंदबाजी, लिए 3-3 विकेट
बीएसपी के गेंदबाजों ने पहले सेशन में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। लेकिन शिवा को आउट करने के बाद गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और किसी भी बल्लेबाज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। टीम की तरफ से अक्षत ने 25 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट लिए। सक्षम डेकाटे ने भी 11.3 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट झटके। मनराज सिंह ने 2 और देवादित्य व आशिष पाठक ने 1-1 विकेट झटके।
सरगुजा के बल्लेबाजों क्रीज पर डट कर बल्लेबाजी की। लेकिन राजनांदगांव के गेंदबाजों ने सरगुजा को आसानी से रन नहीं बनाने दिया। रन के लिए सरगुजा को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजनांदगांव के मोक्ष साहू ने 12 ओवर में 3 ओवर मेडन डाले और 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। अरूण द्विवेदी ने 8 ओवर गेंदबाजी में 2 और मेडन फेंक कर 22 रन दिया व 2 विकेट भी झटके। वहीं दीपक यादव और नीरज यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
सरगुजा की ठोस शुरुआत पहले दिन बनाए 202 रन
भिलाई क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे राजनांदगांव और सरगुजा के बीच दूसरे लीग मैच में सरगुजा की टीम ने पहले दिन संभल कर खेलते हुए 6 विकेट पर 202 रन की ठोस शुरुआत की है। सरगुजा के राहुल प्रधान ने एक छोर से पारी संभालते हुए अर्धशतकीय 76 रनों की पारी खेली। राहुल ने पारी के दौरान 238 गेंदों का सामना किया व 76 रन बनाए। वहीं एमडी अहसन ने भी (53) रनों की पारी खेली।
दुर्ग 67 रन पर ढेर, प्लेट कंबाइंड ने बनाए 164 रन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई
पहला लीग मैच हारने के बाद दुर्ग की टीम दूसरे लीग मैच में भी लगभग हार की कगार पर पहुंच गई है। दुर्ग की टीम ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में ही 67 रनों पर ढेर हो गई। दुर्ग के बल्लेबाजों प्लेट कंबाइंड के आगे पूरी तरह से असहाय नजर आए। सिर्फ दो बल्लेबाज विजय यादव और जयेश बड़ानी ने 27 से अधिक गेंदों का सामना किया। विजय यादव ने 46 गेंद में सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली। तो जयेश बड़ानी ने 27 गेंद में 17 रन। इनके अलावा कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं रहा जो रन बना सके।
अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट रविशंकर स्टेडियम में चल रहा है। अपने होम ग्राउंड में खेल रही दुर्ग की टीम 100 रन भी बनाने के लिए जूझ रही है। लीग के पहले मैच में दुर्ग की टीम को रायपुर ने पारी और 151 रनों से हराया था। दूसरे मैच में भी प्लेट कंबाइंड की टीम ने पहले ही दिन 97 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है।
बीसीए के मयंक हुए नाइटिज नर्वस के शिकार: रायपुर में खेले जा रहे बीसीए और रायपुर के बीच मैच में बीसीए की टीम ने पहले दिन 6 विकेट पर 235 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर चुकी है। बीसीए के मयंक वर्मा नाइटीज नर्वस का शिकार हुए। मयंक 159 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हुए। मयंक के अलावा अखिल मिश्रा ने 60 रनों की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक साई राव 27 और सजल 7 रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए है।
गेंदबाजी में भी फेल रही दुर्ग की टीम
टॉस जीतकर प्लेट कंबाइंड की टीम ने दुर्ग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया। 67 रनों पर ढेर होने के बाद गेंदबाजी में भी दुर्ग की टीम फिसड्डी साबित हुई। प्लेट कंबाइंड की टीम ने पहले दिन 45 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 164 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। नाबाद 164 रनों की साझेदारी में सौगात लहरे ने 137 गेंद में 64 और अरित्रा बिसवास ने 136 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ आसानी से रन बनाए। अरित्रा अपने शतक से मात्र 10 रन दूर है। कंबाइंड की टीम दूसरे दिन भी बैटिंग कर बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी।