इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इन्कलाइन बेंचप्रेस में भिलाई के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित छठवें इंटरनेशनल स्ट्रैंथ लिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बैंचप्रैस प्रतियोगिता में भिलाई के 2 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बाली में यह प्रतियोगिता 7 से 10 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। जिसमें भिलाई के अनुप तिवारी और दिव्यांग वर्ग में धरमवीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। मास्टर वर्ग में 68 किलो वर्ग समूह में अनुप तिवारी ने गोल्ड मेडल और दिव्यांग वर्ग में धरमवीर सिंग 76 किलो वर्ग समूह में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ही खिलाड़ियों के शनिवार को दुर्ग वापस आने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। खिलाड़ियों को इसकी काफी पहले से प्रैक्टिस कराई गई थी। रोजाना अभ्यास की वजह से इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए। भिलाई के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुर्ग जिला संघ ने खुशी जाहिर की है।
इंडोनेशिया के बाली में पदक जीतकर शनिवार को ही खिलाड़ी दुर्ग लौटे।