वीआर से प्लांट में मैनपॉवर की हुई कमी,श्रमिकों पर बढ़ा दबाव
भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस) की गेट मीटिंग बोरिया गेट में शनिवार को हुई। इसमें यूनियन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा, श्रमिकों के वीआर लेने के कारण मैनपॉवर की कमी हुई है। कार्य का दबाव श्रमिकों पर हुआ है।
उपाध्यक्ष आरके देवांगन ने कहा कि, प्रबंधन का मानना है कि वीआर बेनीफिट में एकमुश्त राशि देने के कारण प्रबंधन के ऊपर आर्थिक भार ज्यादा हो गया। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेमसिंह चंदेल ने यूनियन की तरफ से सेल चेयरमैन से मांग की कि यदि आगे वीआर स्कीम आती है तो वीआर बेनीफिट के स्थान पर जिस कर्मचारी का सेवाकाल 3 वर्ष बचा है, उन्हें बिना कोई आर्थिक लाभ दिए उनके एक आश्रित को बीएसपी में नौकरी दी जाए। जिससे संयंत्र और कर्मचारी दोनों को लाभ होगा। उपाध्यक्ष दीपक मुदलियार ने कहा कि, यदि प्रबंधन ऐसा निर्णय लेता है तो इससे कई लाभ होंगेजल्द से जल्द दिया जाए प्रमोशन- प्रमोद मिश्र उपमहासचिव हेमंत महोबिया ने ई-0 का मुद्दा उठाया। कहा, यूनियन ई-0 की लिखित परीक्षा का शुरू से विरोध कर रही है सिर्फ साक्षात्कार और सीनियारिटी के आधार पर प्रमोशन होना चाहिए। पिछले 3 बार के बैकलॉग के पद भरे जाना चाहिए। महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने ई-0 के कारण खाली हुए पदों पर प्रमोशन जल्द से जल्द देने की मांग की। जिससे वरिष्ठ श्रमिकों को नया पदनाम मिलेगा।
शनिवार को बोरिया गेट पर एचएमएस के पदाधिकारियों ने प्रबंधन के समक्ष मांगें रखी।