पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जैन मुनि पुष्पदंत सागर का दुर्ग शहर में हुआ मंगल प्रवेश

जैन मुनि पुष्पदंत सागर का दुर्ग शहर में हुआ मंगल प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी भवन के पास सकल दिगंबर समाज ने मुनि का पाद प्रक्षालन किया।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

आचार्य विद्यासागर के परम शिष्य 108 मुनि पुष्पदंत सागर का मंगल आगमन मंगलवार की शाम को दुर्ग में हुआ। सकल दिगंबर जैन समाज ने उनका स्वागत, अभिनंदन करते हुए पाद प्रक्षालन किया।

मुनिश्री दुर्ग के बड़ा मंदिर में 1008 मूलनायक सुमतिनाथ भगवान की नवीन भव्य वेदी की प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे हैं। समाज के संजय बोहरा ने बताया कि मुनिश्री का आहार वैशाली नगर में हुआ। इसके बाद वे पद विहार करते हुए शाम 4.30 बजे नेहरू नगर मंदिर में दर्शन करते हुए दुर्ग पहुंचे। शाम 6 बजे मुनिश्री की मंगल अगुवानी सकल दिगंबर जैन समाज ने हिंदी भवन गांधी प्रतिमा स्थल के पास की। मुनि नगर प्रवेश करते हुए बड़ा मंदिर दुर्ग पहुंचे और भगवान जिनेंद्र देव का दर्शन किया। महावीर गंगवाल, संतोष जैन, ज्ञानचंद पाटनी, संदीप लोहाड़िया, संजय बोहरा सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...