भिलाई| वेज रिवीजन की बैठक जल्द शुरू करने की मांग को लेकर इंटक यूनियन बुधवार 18 अप्रैल को बोरिया गेट पर सुबह 8 बजे से 8.55 तक प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मांगों के संबंध में पंपलेट बांटा जाएगा। यूनियन के प्रतिनिधि सेल चेयरमैन के नाम आईआर में ज्ञापन सौंपेंगे।