पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हल्बा समाज के चुनाव में मंथिरराम चुने गए अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|हल्बा मित्र मंडल भिलाई नगर के पदाधिकारियों का आम चुनाव रविवार को जुबली पार्क, सेक्टर-6 में हुआ। सबसे पहले कोषाध्यक्ष झुमुकलाल पाटिल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। फिर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने के बाद समाज के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई। अध्यक्ष मंथिरराम खलेंद्र, महासचिव ओंकार प्रसाद कौमिक, सचिव लेखराम रावटे, कोषाध्यक्ष झुमुकलाल और उपकोषाध्यक्ष कमल घरेंद्र को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर लेमन सिंह चुरेंद्र और उमेंदीराम चुरेंद्र का चयन किया गया।

खबरें और भी हैं...