पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कलाकारों के सम्मान बाद मंच पर गेड़ी नृत्य की दी प्रस्तुति

कलाकारों के सम्मान बाद मंच पर गेड़ी नृत्य की दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैत्री कुंज सांस्कृतिक मंच में साहित्यकारोंे का भी सम्मान हुआ।

भिलाई|संस्था सुरजोती मंच और अगासदिया की ओर से मैत्री कुंज सांस्कृतिक मंच पर साहित्य, संस्कृति व कला क्षेत्र के प्रमुखजनों का सम्मान किया गया। इनमें साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, रजनी रजक, गोपाल खंडेलवाल, पीडी शुक्ला, एससी शर्मा, लता चंद्राकर, सुशील चंद्राकर, विक्रम पुरस्कार प्राप्त दिलीप शर्मा सम्मानित हुए। इसके बाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कछवाहा के नेतृत्व में सांस्कृतिक दल होड़ी टोला ने गेड़ी नृत्य व गायन प्रस्तुत किया।

सतीश शर्मा, मुरानी शर्मा ने कृष्ण कथा प्रस्तुत की। कलाकार नारायण चंद्राकर ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के कोच प्रणव मजूमदार, दिलीप यादव, संतोष दुबे विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में गोपाल खंडेलवाल व सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। अंत में आल्हाखंड की शानदार प्रस्तुति हुई।

खबरें और भी हैं...