रामभद्र सेवा मंडल के सदस्यों ने किया सुंदरकांड पाठ, आज प्रतिमा अनावरण
भिलाई|श्री रामभद्र सेवा मंडल सेक्टर-2 द्वारा गुरुदेव आचार्य पं. प्रेमनारायण शर्मा (बाबूजी) की प्रतिमा का अनावरण महोत्सव मनाया जा रहा। मंगलवार को दूसरे दिन ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के श्लोकाें के वाचन से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद वेदी पूजनम, पंचगव्य स्नान, सीताराम लेखन, जप भक्तों ने किया। सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन और आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पूरा हुआ। बुधवार को अंतिम दिन ध्वजारोहण, अभिषेक के साथ प्रतिमा अनावरण कराय जाएगा। अंत में आरती व भंडारा भी होगा।