सहेली ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया के मौके पर खास ऑफर के साथ नायाब वैवाहिक कलेक्शन
सहेली ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया के मौके पर खास ऑफर के साथ नायाब वैवाहिक कलेक्शन
भिलाई|छग के प्रतिष्ठित, विश्वसनीय संस्थान सहेली ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में खास ऑफर के साथ उपलब्ध कराए जा रहे नायाब वैवाहिक कलेक्शन को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सहेली ज्वेलर्स में बीआईएस -हॉलमार्क प्रमाणित शुद्धतम गोल्ड व सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज एवं नई डिजाईन हमेशा उपलब्ध रहती है। इस बार अक्षय तृतीया पर शुभ महायोग होने से भी संस्थान के सभी शो रूम्स पर अच्छी डिमांड बनी है। यहां उपलब्ध कलात्मक वैवाहिक कलेक्शन भी सभी को लुभा रहा है। छग में सहेली ज्वेलर्स के 7 शो-रूम्स गांधी चौक, शिवम मॉल दुर्ग, सिविक सेंटर व बीएसपी मार्केट रिसाली भिलाई के अलावा बाज़ार चौक उतई एवं मेनरोड गुंडरदेही के साथ सिरसा रोड कोहका भिलाई स्थित नया शोरूम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।
मारूति सुजूकी अरीना में अक्षय तृतीया महोत्सव
भिलाई|भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजूकी इंडिया लि. अपने नवीनतम संस्करण मारूति सुजूकी अरीना के साथ भिलाईवासियों के बीच उपलब्ध है। दुर्ग-अक्षय तृतीया पर सभी कार प्रेमियों के लिए कई मॉडलों पर सोने के सिक्के उपलब्ध कराने की स्कीम चला रही थी। इसका अक्षय तृतीया के दिन समापन होने जा रहा है। ग्राहकों के जबरदस्त प्रतिसाद के चलते कारों की लगातार बुकिंग हो रही है। शोरूम सेल्स, सर्विस, फायनेंस, इंश्योरेंस और एसेसरीज आदि की सुविधाओं के साथ अपनी सेवाएं भी दे रहा है। भिलाई क्षेत्र में एक मात्र अधिकृत मारूति सुजूकि डीलर से ग्राहक मनपसंद कार बुक कराकर इस शुभ अवसर का लाभ उठा रहे हंै।