पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • केबल ऑपरेटर संघ की बैठक, मुमताज को दी गई नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी, नवीन सचिव

केबल ऑपरेटर संघ की बैठक, मुमताज को दी गई नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी, नवीन सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भिलाई-दुर्ग केबल आपरेटर संघ की बैठक संरक्षक समाजसेवी जी. सुरेश बाबे, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र, पीयूष मिश्रा और नज़मी सिद्दिकी की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर संघ के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुमताज को सौंपी गई। वहीं महासचिव मंगल मनवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र लखवानी, संजय गुप्ता, सचिव नवीन परगनिया व दारा संजीव राय, कोषाध्यक्ष पी. मुरली बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में अकरम खान, अशोक कबालीया, एल वेंकट, सुशील यादव, सोनू जसपाल, सुखदेव सिंह, रुपम सेकरी, मुश्ताक, लोकेश, अनिरुद्ध कुमार को शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने केबल आपरेटरों के हित में काम करने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...